फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: शूलिनी मंदिर में राजनीतिक भजन गाने का मामला, भाजपा उपाध्यक्ष, एमसी की उप महापौर पर मामला दर्ज

Fri, 31 May 2024 10:25 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

एसडीएम सोलन ने पुलिस के पास मामला दर्ज करवाया है। मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल दंडाधिकारी सोलन ने बताया कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद और नगर निगम सोलन की उप महापौर मीरा आनंद समेत महिला मोर्चा की कई सदस्य बुधवार को शूलिनी माता मंदिर परिसर में पहुंचीं और राजनीतिक भजन गाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
एफआईआर(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शूलिनी माता मंदिर सोलन के परिसर में राजनीतिक भजन गाने पर भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष और नगर निगम सोलन की उप-महापौर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग को दी गई शिकायत के आधार पर की है। एसडीएम सोलन ने पुलिस के पास मामला दर्ज करवाया है। मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल दंडाधिकारी सोलन ने बताया कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद और नगर निगम सोलन की उप महापौर मीरा आनंद समेत महिला मोर्चा की कई सदस्य बुधवार को शूलिनी माता मंदिर परिसर में पहुंचीं और राजनीतिक भजन गाने शुरू कर दिए। यह राजनीतिक पार्टी को फायदा पहुंचा रही थीं।

विज्ञापन


इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद इसकी शिकायत जिला कांग्रेस महासचिव शिव दत्त ठाकुर ने जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा से की थी। उन्होंने मामले पर संज्ञान लेते जांच एसडीएम सोलन को सौंपी। मामले में एसडीएम ने शूलिनी माता मंदिर के पुजारी नरेश कुमार और सेवादार पुष्पा मेहता के बयान लिए गए। इसके बाद इस संदर्भ में पुलिस थाना सोलन में मामला दर्ज करवाया। एसपी सोलन गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें