फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: छात्रा से यौन उत्पीड़न मामले में स्कूल लेक्चरर के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल यौन उत्पीड़न कमेटी ने पुलिस की सौंपी शिकायत
विज्ञापन

जिला शिमला की घटना, पुलिस ने दर्ज किए बयान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला/सुन्नी। जिला शिमला के एक स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है।
मामले की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने मामले में कमेटी का गठन का जांच की और इसके बाद मामले की शिकायत सुन्नी पुलिस स्टेशन में दर्ज करवा दी है। पुलिस ने इस आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी शिक्षक अंग्रेजी विषय के लेक्चरर हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली पंद्रह वर्षीय छात्रा ने 26 अक्तूबर को स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिक्षक की शिकायत की थी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए यौन उत्पीड़न निवारण कमेटी का गठन किया। इसके बाद कमेटी ने छात्रा की ओर से लगाए आरोपों की जांच की और अपनी रिपोर्ट सौंपी।
विज्ञापन

स्कूल प्रिंसिपल की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस स्टेशन सुन्नी में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक जयप्रकाश के खिलाफ प्रीवेंशन ऑफ चाइल्ड फ्राॅम सेक्सुअल हरासमेंट (पोस्को) एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (1) (i) के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी मामले की छानबीन के लिए वीरवार को संबंधित क्षेत्र में पहुंचे और छात्रा समेत स्कूल की यौन उत्पीड़न निवारण कमेटी के बयान दर्ज किए। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें