हिमाचल के रामुपर बुशहर के ब्रौ थाने के तहत आने वाली कुश्वा खड्ड में एक कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से समेज पीएचसी में तैनात डाक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम हुए हादसे की खबर पुलिस को शनिवार सुबह मिली। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने अगिभनशमन विभाग की मदद से शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अकुंर वर्मा 29 वर्ष, पुत्र रामचंद्र वर्मा, निवासी वार्ड नंबर चार शिवनगर हमीरपुर दो ढाई साल से समेज पीएचसी में बतौर डॉक्टर सेवाएं दे रहा था। शुक्रवार को अंकुर रामपुर में एक बैठक में भाग लेने आया था, बैठक के बाद वह समेज जाने के लिए वापस निकला था, तो कुश्वा खड्ड के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें चालक अंकुर वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।