फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार टैक्सी ने तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत

Thu, 06 May 2021 06:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, भोटा (हमीरपुर)
विज्ञापन
हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस चौकी भोटा के तहत गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार ने सड़क से गुजर रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो अन्य घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान रूप लाल (65) गांव समताना जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जबकि, घायलों में बुद्धि सिंह गांव पन्याली डाकघर समताना जिला हमीरपुर और दाडू राम गांव बलह मैड जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। यह तीनों मैड स्थित एक बैंक से पैसा निकालने के बाद अपने-अपने घर जा रहे थे। हादसा गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे हुआ। बिलासपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार टैक्सी के चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। सूचना मिलने के बाद भोटा पुलिस सहायता कक्षा से पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही आरोपी टैक्सी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों और घायलों के बयान भी ले रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा किसकी गलती से हुआ।
विज्ञापन


उधर, भोटा पुलिस चौकी प्रभारी अजायब सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर, प्रशासन की तरफ से कानूनगो तिलक राज पठानिया और पटवारी प्रदीप कुमार ने मृतक रूप लाल के परिवार को पांच हजार रुपये की फौरी सहायता राशि प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें