समग्र शिक्षा अभियान में गंगा खोज के तीसरे संस्करण में प्रदेश भर में होने जा रही गंगा खोज ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का समय बढ़ा दिया गया है। अब सूबे के बच्चे 22 मई तक प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। पहले यह तिथि आठ मई तय थी।
यह प्रतियोगिता पांच जून को होगी। विजेताओं की घोषणा 20 जून को की जाएगी। इस प्रतियोगिता में 10 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। शिक्षा विभाग ने सभी बीईईओ और बीआरसीसी को प्रतिभागियों की अधिक भागेदारी तय करने के लिए कहा है।
विद्यार्थी गंगा क्विज डॉट कॉम पर पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में गंगा नदी का मानव जीवन में महत्व को समझाना, बच्चों में प्राकृतिक जल स्रोतों के महत्व को समझाना है। सामुदायिक सहभागिता विभाग हमीरपुर के समन्वयक सुनील कुमार ने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ाई गई है।
अध्यापक और अभिभावक बच्चों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। इधर, डाइट गौना करोर हमीरपुर के प्रधानाचार्य धर्मपाल ने कहा कि पंजीकरण की तिथि 22 मई तक बढ़ा दी गई है।