फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के खाई में गिरने से चालक की मौत, एक घायल

Mon, 29 Jul 2019 04:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर (मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झटिंगरी-फूलाधार मार्ग पर झटिंगरी से कुछ ही दूरी पर एक लग्जरी फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को मंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान चालक संतोष कुमार (50) पुत्र बुध प्रकाश और घायल की पहचान चालक के साथी राजेश तनेजा के रूप में हुई है। दोनों नेहरू नगर, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं। हादसा रविवार देर रात हुआ। कार में चालक समेत पांच लोग सवार थे।

कार सवारों में रमणीक वत्स पुत्र जयप्रकाश निवासी फ्लैट नंबर 812 इंपीरियल ब्लॉक, सेक्टर 9 वैशाली, गाजियाबाद यूपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने दो अन्य दोस्तों अरुण स्वामी और दीपक चौधरी निवासी दिल्ली के साथ वाहन में सवार होकर फूलाधार आ रहे था।
विज्ञापन


फूलाधार में तीनों ने लीज पर जमीन ली है और वहां कॉटेज का निर्माण हो रहा है। निर्माण देखने के लिए वे सभी आ रहे थे। फॉर्च्यूनर को चालक संतोष चला रहा था और चालक का एक अन्य साथी राजेश तनेजा उसके साथ बैठा था।

फूलाधार की चढ़ाई में कार रुक गई। चालक ने सभी को उतरकर कार के टायर के पीछे पत्थर लगाने को कहा। तीन दोस्त उतर गए लेकिन राजेश तनेजा चालक के साथ ही कार में बैठा रहा।

पत्थर लगाने के बाद कार चढ़ाई चढ़ना शुरू हो गई, लेकिन कुछ ही दूरी पर चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक संतोष और राजेश तनेजा घायल हुए। संतोष को जोगिंद्रनगर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घायल राजेश तनेजा को सिविल अस्पताल पधर से मंडी जोनल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर, हादसे की पुष्टि डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने की है। कहा कि पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें