फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार, एक ही गांव के तीन लोगों की मौत

Mon, 19 Sep 2016 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के चंबा जिले में दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे तीसा से चंबा की ओर जा रही कार एचपी-47-3866 गहरी खाई में लुढ़क गई। इससे कार में सवार चार लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


एक व्यक्ति वाहन से छिटक कर बाहर गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोग भी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। जिस जगह हादसा हुआ, वह स्थान अति संकीर्ण होने और अंधेरा होने के कारण शव खोजने में मुश्किलें पेश आईं।

स्थानीय लोगों ने तीनों शव रात के बारह बजे तक ढूंढ लिए। रास्ता खतरनाक होने के कारण वे शवों को सड़क तक नहीं पहुंचा पाए। लिहाजा, तीनों शव बुधवार सुबह घटना स्थल से निकाले गए। उपमंडल अधिकारी हितेश आजाद, नायब तहसीलदार प्रकाश सिंह नरियाल तथा कानूनगो थाना प्रभारी कृपाल सिंह भी टीम के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटे रहे। सुबह तीनों शव सड़क तक लाए गए।
विज्ञापन

ये रही मृतकों की सूची

इनकी पहचान एक ही गांव के सतीश कुमार (40) पुत्र भोला उम्र, संजय कुमार चालक (36) पुत्र अमरचंद और अजय कुमार (45)  पुत्र किशन कुमार निवासी कांडी ग्राम पंचायत भलेई के रूप में हुई। सुशील कुमार (62) वाहन से छिटक कर सड़क के पास गिर गए थे। तीसा अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

उपमंडल अधिकारी हितेश आजाद ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार की  फौरी राहत राशि दी गई है। उधर, थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

पहले बेटी को खोया, अब खुद मौत के मुंह से बचे

जसौरगढ़ जीरो प्वाइंट पर हुए इस हादसे में घायल सुशील कुमार ने इससे पहले अपनी बेटी को खोया है। चोहड़ा डेम के पास हुए हादसे में उसकी बेटी की मौत हो चुकी है। वहीं कुछ समय के बाद सुशील के साथ हुए हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। सुशील कुमार विद्युत विभाग में कनिष्ठ अभियन्ता के पद से सेवानिवृत हुए हैं।

चुराह घाटी के जसौरगढ़ जीरो पाइंट पर हुए कार हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। कांडी निवासी संजू, सतीश व अजय तीनों अभागे मौत से जंग हार गए। वहीं कांडी से ही विद्युत विभाग से कनिष्ठ अभियंता के पद से सेवानिवृत सुशील कुमार हादसे में बाल-बाल बच गए। सुशील कुमार की बेटी भी बीते दिनों सड़क हादसे में अपनी जान गंवा चुकी है।

संघणी बस हादसे में उनकी शादीशुदा जवान बेटी की मौत हो चुकी है। ऐसे में कुछ ही समय बाद यह दूसरा हादसा उनके परिवार को सदमे में डाल गया। बेटी की जुदाई का गम अभी खत्म भी नहीं हुआ कि दूसरा जख्म उस हादसे की याद ताजा कर गया। इस हादसे से सुशील कुमार का परिवार बहुत सदमे में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें