फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में हादसा, अज्ञात गाड़ी की टक्कर से ब्यास में गिरी कार, चालक लापता

Thu, 20 Apr 2017 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली के समीप 16 मील में एक मारुति कार अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में लुढ़क गई। हादसे के बाद वाहन चालक लापता हो गया है। उसका पता लगाने के लिए पुलिस का तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पतलीकूहल बाजार में खाद की दुकान चलाने वाला 58 वर्षीय ओम प्रकाश किसी काम के सिलसिले में मनाली गया था। रात को मनाली से पतलीकूहल की ओर लौटते समय सोलह मील के पास सामने से आ रहे वाहन की टक्कर से कार ब्यास में जा गिरी।

लुढ़कने के बाद कार का अगला हिस्सा पानी में डूब गया। बावजूद इसके ओम प्रकाश ने हिम्मत और धैर्य दिखाते हुए पतलीकूहल में अपने ड्राइवर को फोन पर हादसे के बारे में सूचित करते हुए राहत और बचाव को आने के लिए कहा।
विज्ञापन


लेकिन घटनास्थल पर पहुंच कर ओम प्रकाश का कोई पता नहीं लग पाया। मनाली थाना प्रभारी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

ओम प्रकाश के रिश्तेदार और मित्र उनकी तलाश में लगे हुए हैं। वहीं पुलिस ने राफ्टिंग वालों को भी ब्यास नदी में सर्च ऑपरेशन में लगाया है। घटनास्थल पर पानी का बहाव तेज होने के चलते चालक के दूर तक बहने की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें