फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला से शुरू होंगी सस्ती हवाई सेवाएं, पीएम मोदी करेंगे आगाज

Thu, 20 Apr 2017 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को राजधानी शिमला के जुब्बड़ हट्टी एयरपोर्ट से सस्ती हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। उड़ान योजना के तहत ये सेवाएं देश भर के 50 अपग्रेड एयरपोर्ट से शुरू होंगी। इस योजना के तहत हवाई सेवाओं के लिए यात्री से एक घंटे के सफर का महज 2500 रुपये किराया लिया जाएगा जबकि शेष राशि केंद्र सरकार देगी।
विज्ञापन


बता दें कि शिमला से सटे जुब्बड़ हट्टी एयरपोर्ट पर बीते कई सालों से हवाई सेवाएं बंद हैं। शेड्यूल फ्लाइट शुरू करने के लिए कंपनी ने एयरपोर्ट के छोटे आकार की तकनीकी दिक्कत बताई थी। साथ ही एयरपोर्ट के नजदीक मोबाइल कंपनी का होना भी फ्लाइट शुरू न किए जाने का कारण बताया जाता रहा। तकनीकी अड़चनों को दूर करने के लिए एयरपोर्ट को विस्तार दिया गया और मोबाइल कंपनी के टावर को भी हटा दिया गया है।

बीते 6 महीने से इस एयरपोर्ट में नॉन शेडयूल फ्लाइटें उड़ान भर रही थीं। कंपनियां जुब्बड़ हट्टी के लिए फ्लाइटें शुरू करने में घाटे का सौदा बता रही थीं। घाटे की भरपाई के लिए कंपनियों ने प्रदेश सरकार से 5 करोड़ रुपये मांगे हैं। रीजनल कनेक्टिविटी योजना में एयरलाइंस एलाइड सर्विस लिमिटेड की तरफ से हिमाचल सरकार को एक पत्र लिखा गया है,
विज्ञापन


जिसमें कहा गया कि 48 सीटों वाली फ्लाइट उड़ान में ऊंचाई की वजह से दिल्ली से शिमला के बीच 35 यात्रियों को ही इस विमान में बैठने की इजाजत दी जा सकती है। इसी तरह शिमला से दिल्ली के लिए महज 15 सीटों पर ही यात्री सफर कर सकते हैं। ऐसे में विमान सेवा दिल्ली-शिमला शुरू करना घाटे का सौदा साबित होगा। 

शिमला-दिल्ली हवाई सेवा पर संशय
राजधानी शिमला के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने पर हिमाचल सरकार फैसला नहीं ले पा रही है। विमानन कंपनी को घाटे की भरपाई के लिए पांच करोड़ रुपये देने का मामला मुख्य सचिव कार्यालय ने वित्त महकमे को भेज दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त के छुट्टी पर होने के चलते फि लहाल इस मामले पर कोई फैसला नहीं हो पा रहा है। ऐसे में शिमला-दिल्ली हवाई सेवा शुरू होने पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें