फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

Thu, 06 Dec 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
विज्ञापन
PIC
विज्ञापन

पुलिस चौकी सरस्वती नगर के अंतर्गत नंदपुर संपर्क मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। मामला हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू का है। हादसे में कार चालक सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसा मंगलवार देर रात हुआ। कार नंबर एचपी 63 ए 6589 हाटकोटी से सनोली गांव की ओर जा रही थी। इसी बीच बजाणु नाला में कार अचानक गहरी खाई में लुढ़क गई।

विज्ञापन

बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने बजाणु नाला में दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखा और हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से शवों को खाई से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया।

मृतकों की पहचान कार चालक गोपाल (40) निवासी नेपाल,  मोहन सिंह (34) निवासी सनोली नंदपुर और रमेश (25) निवासी सनोली नंदपुर के रूप में हुई है। डीएसपी रोहड़ू अनिल शर्मा ने बताया कि हादसे में तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हुई है। शव परिजनों को सौंप दिए हैं। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें