फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारूति कार खाई में गिरी, मां बेटी की मौत

Mon, 03 Nov 2014 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा जिला में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सलूणी में बस हादसे के अगले ही दिन चंबा होली मार्ग में एक कार के खाई में गिरने से मां बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा रविवार शाम के समय हुआ जब परिवार जातर से वापिस घर की ओर आ रहा था। पुलिस के अनुसार मामला देर शाम करीब पौन पांच बजे का है जब मारूति कार 800 में स्थानीय निवासी कल्याण सिंह पत्नी सहित चार वर्षीय बच्ची के साथ्ा घर की ओर अा रहे थे।

जब कार खड़ा मुख से करीब 4 किलोमीटर दूर गरोला गांव के समीप पहुंची तो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

मासूम बच्ची स‌हित मां की मौके पर ही मौत

कार के अनियंत्रित होने से वह 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्‍थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

लोग मौके पर पहुंचे तो मां और मासूम की दम तोड़ चुकी थी जबकि कल्याण सिंह गंभीर रूप से घायल था। इसके बाद उसे फौरन उपचार के लिए स्‍थानीय प्रथामिक केंद्र में ले जाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंबा अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें