पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे-154 पर हुए हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जम्मू के अखनूर से चार युवक हिमाचल घूमने आए थे। कांगड़ा में कोटला के पास हुए कार हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूस से घायल है। चारों युवक 26-27 उम्र के बताए जा रहे हैं। ये सभी जम्मू में अपना बिजनेस करते थे। एक युवक पेशे से डाक्टर भी बताया जा रहा है।
हादसे का कारण तेज रफ्तार बताई जा रही है। नेशनल हाईवे पर करीब तीन बजे स्विफ्ट कार (जेके-02बीसी-2362) अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। कार में सवार दो युवकों रोहित शर्मा (26) पुत्र सतपाल शर्मा, संदीप सिंह (26) पुत्र दिले सिंह निवासी अखनूर (जम्मू) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।