आसपास के लोग रात को ही मौके पर एकत्र हो गए और दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। कार में सवार उत्तराखंड जिला पौड़ी गढ़वाल के ग्राम उदयरामपुर निवासी दर्शनी देवी (65), मतिदास (72) और विमलेश(23) की डूबने से मौत हो गई है। शुक्रवार को घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद तीनों शव बरामद हुए हैं, जबकि, गुड्डू (35) अब तक भी नहर में लापता है।