फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग के पास खाई में गिरी कार, एक की मौत

Fri, 20 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
कार खोल गली के पास सड़क से करीब छह सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
शिमला के साथ लगते ठियोग-छैला सड़क पर खोल गली के पास वीरवार सुबह एक मारुति कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे गंभीर घायल को आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। कार चालक सुरक्षित बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक मारुति कार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे छैला से ठियोग की ओर आ रही थी कि अचानक कार खोल गली के पास सड़क से करीब छह सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में जोगेंद्र सिंह पुत्र इच्छा राम निवासी बंगाणा, ऊना निवासी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कार के चालक क्रांति चोपड़ा अंबाला निवासी पूरी तरह से ठीक है। इसके अलावा कार में अन्य सवार हरभजन सिंह फिरोजपुर निवासी को घायल अवस्था में शिमला के आईजीएमसी रेफर किया गया है। डीएसपी रतन सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की।
विज्ञापन


कहा कि पुलिस ने सिविल अस्पताल ठियोग में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस हादसे के कारणों को जुटाने में जुट गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें