फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कैप्टन रोहिणी की सड़क हादसे में मौत, लाहौल घाटी में शोक की लहर

Thu, 03 Oct 2019 11:08 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर(लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
कैप्टन रोहिणी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आर्मी कैंप जालंधर में मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) में कैप्टन 28 वर्षीय रोहिणी की सड़क हादसे में घायल होने के बाद मौत हो गई है। मूल रूप से लाहौल के गौशाल गांव की रोहिणी 40 दिन की छुट्टी पर अपने दूसरे घर कुल्लू के दुआड़ा आई थीं।

विज्ञापन


हादसा बीते रविवार को करीब 11 बजे के करीब हुआ था। जानकारी के मुताबिक रोहिणी अपने टी मेट के साथ दोपहिया वाहन पर जा रही थीं। इस बीच सड़क पर लगे स्पीड ब्रेकर से स्कूटी अनियंत्रित हो गई और रोहिणी के सिर से हेलमेट के खुल जाने उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई थी।

इसके बाद वह कोमा में थीं। इस दौरान उसने दम तोड़ दिया। अमर उजाला से बातचीत करते हुए उनकी बहन मोहिनी ने यह जानकारी दी है। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। इस घटना से लाहौल घाटी में शोक की लहर है। 
विज्ञापन


कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा, टीएससी शमशेर सिंह, नवांग उपासक, कांग्रेस के पूर्व विधायक रवि ठाकुर, रघुवीर सिंह ठाकुर, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शशि किरन सहित तमाम घाटीवासियों ने इस घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को जालंधर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इसके बाद शव को कुल्लू जिला के पतलीकूहल स्थित दुआड़ा में लाया जाएगा, जहां रोहिणी की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें