फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी से डेढ़ किलो चरस बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार

Sat, 29 Dec 2018 10:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
Cannabis - फोटो : ANI
विज्ञापन

ऊझी घाटी के 15 मील के पास पुलिस ने एक टैक्सी से करीब डेढ़ किलो ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही चालक को गिरफ्तार कर टैक्सी को अपने कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब छह बजे कुल्लू-मनाली हाईवे स्थित 15 मील के पास पुलिस नाकाबंदी पर थी। शक के आधार पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। 

इस दौरान मनाली की तरफ सेे कुल्लू आ रही एक टैक्सी को तलाशी के लिए रोका तो टैक्सी में बैठा चालक घबरा गया और भागने की कोशिश में था। पुलिस ने गाड़ी को रोका और तलाशी ली। गाड़ी से एक किलो 484 ग्राम चरस की खेप पकड़ी। 
विज्ञापन


पुलिस ने टैक्सी चालक असलम खान (38) निवासी शिमला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू की। जांच अधिकारी पतलीकूहल पुलिस चौकी प्रभारी दया राम ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 15 मील में नाका लगा रखा था। 

उन्होंने कहा कि चरस के आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उसने चरस कहां से लाई और कहां लेकर जा रहा था, इस बारे में पूछताछ चल रही है। इस साल जिला कुल्लू में पुलिस ने रिकॉर्ड तोड़ सवा दो सौ किलो चरस की खेप को बरामद किया है। उधर, एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि चरस माफिया पर शिकंजा कसा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें