फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: टेट की आंसर की पर अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल

Fri, 28 Jan 2022 11:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

परीक्षार्थियों ने प्रमाण सहित अपनी आपत्तियां बोर्ड के पास सही समय पर दर्ज करवा दी थी। बावजूद इसके अभी तक बोर्ड ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया है, जिससे परीक्षार्थी मायूस हैं। 
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीजीटी टेट मेडिकल की आंसर की पर परीक्षार्थियों ने सवाल खड़े किए हैं। छह जनवरी को स्कूल शिक्षा बोर्ड  की साइट पर अपलोड की गई आंसर की में इस परीक्षा के डी सीरीज में प्रश्न संख्या 11 में दो उत्तर सही थे और प्रश्न संख्या 21 व 39 का उत्तर आंसर की में गलत बताया गया है। इस संबंध में परीक्षार्थियों ने प्रमाण सहित अपनी आपत्तियां बोर्ड के पास सही समय पर दर्ज करवा दी थी। बावजूद इसके अभी तक बोर्ड ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया है, जिससे परीक्षार्थी मायूस हैं। टेट मेडिकल की परीक्षा में इन तीन प्रश्नों के उत्तर गलत व दो-दो होने के चलते एक से दो नंबरों से पीछे रहे परीक्षार्थियों का भविष्य भी दांव पर लग गया है।

विज्ञापन


परीक्षार्थियों में हेमलता, मंजू, छेरिंग डोलकर, शशि देवी व शिल्पी वालिया ने बताया कि परीक्षा की आंसर की में दो प्रश्नों के विकल्प गलत दिए गए हैं और एक प्रश्न में दो विकल्प सही हैं। इसके प्रमाण भी बोर्ड को भेजे गए हैं, लेकिन बोर्ड ने अभी तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया है। इसके कारण उनका भविष्य दांव पर लगा हुआ है। परीक्षार्थियों ने मांग की है कि बोर्ड इन प्रश्नों को सही करे, जिससे इसका लाभ उन परीक्षार्थियों को मिल सके जिन्होंने इसके उत्तर सही दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें