फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल में नौ संक्रमितों की मौत, वन मंत्री समेत 1843 और पॉजिटिव, ओमिक्रॉन वैरिएंट के 10 नए मामले

Fri, 28 Jan 2022 10:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 9752 है। अब तक प्रदेश में कुल 267577 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 253840 ठीक हो गए हैं। 3961 की मौत हुई है। बीते 24 घंटों में 2417 मरीज ठीक हुए और इस दौरान कोरोना की जांच के लिए 11834 लोगों के सैंपल लिए गए।

 
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को नौ और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से बिलासपुर में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला, हमीरपुर में 90 वर्षीय महिला, कांगड़ा में 80 वर्षीय महिला के अतिरिक्त 55, 90, 74 वर्षीय व्यक्ति , मंडी में 80 व 84 वर्षीय महिला के अलावा 35 वर्षीय पुरुष ने दम तोड़ा है। वहीं, कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 10 नए मामले आए हैं। इनमें एक मामला मंडी और नौ कांगड़ा जिले से आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुल 25 मामले आ चुके हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने ओमिक्रॉन के नए मामलों की पुष्टि की है।प्रदेश सरकार नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट है।
विज्ञापन


उधर, प्रदेश में 1843 और लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश के वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध किया कि अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें व लक्षण दिखने पर अपनी जांच जरूर करवाएं। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 9752 है। अब तक प्रदेश में कुल 267577 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 253840 ठीक हो गए हैं। 3961 की मौत हुई है। बीते 24 घंटों में 2417 मरीज ठीक हुए और इस दौरान कोरोना की जांच के लिए 11834 लोगों के सैंपल लिए गए।

किस जिले में कितने सक्रिय मामले
बिलासपुर जिले में 810, चंबा 253, हमीरपुर 824, कांगड़ा 1636, किन्नौर 211, कुल्लू 416, लाहौल-स्पीति 33, मंडी 1104 , शिमला 1207, सिरमौर 943, सोलन 1323 और ऊना में 992 सक्रिय मामले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें