फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTET: 10 विषयों के टेट के लिए अभ्यर्थी आठ तक कर सकेंगे आवेदन, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बढ़ाई तिथि

Mon, 06 Oct 2025 06:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नवंबर में होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए आवेदन करने की तिथि दो और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नवंबर में होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए आवेदन करने की तिथि दो और बढ़ा दी गई है। 10 विषयों के टेट के लिए अभ्यर्थी अब सात-आठ अक्तूबर को ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि कुछ अभ्यर्थी टेट के लिए तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसके चलते शिक्षा बोर्ड ने अभ्यर्थियों को मौका देते हुए आवेदन करने के लिए दो दिन का अतिरिक्त समय दिया है।

अभ्यर्थियों को अपना आवेदन पूर्ण रूप से भरना होगा, क्योंकि इन दो दिनों में आने वाले आवेदनों पर किसी भी अभ्यर्थी को गलती सुधार करने का मौका नहीं मिलेगा। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जेबीटी, शास्त्री, टीजीटी (नॉन-मेडिकल), लैंग्वेज टीचर, टीजीटी (आर्ट्स), टीजीटी (मेडिकल), पंजाबी और उर्दू विषय के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी स्पेशल एजुकेटर (प्री प्राइमरी टू कक्षा पांच) और स्पेशल एजुकेटर (कक्षा छह से 12वीं) के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें