फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेओए आईटी भर्ती परिणाम : मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- कानूनी पहलुओं पर कर रहे विचार

Fri, 19 Jan 2024 05:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

शुक्रवार को ओकओवर शिमला पहुंचे अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर तीन साल से लंबित परिणाम निकालने की गुहार लगाई। इसके बाद सचिवालय जाकर मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान से मिलकर आगामी कैबिनेट बैठक में इस बाबत चर्चा करने को कहा।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 का भर्ती परिणाम निकालने के लिए कानूनी पहलुओं को देखा जा रहा है। अभ्यर्थियों का परिणाम जल्द जारी करने के प्रयास जारी हैं। शुक्रवार को ओकओवर शिमला पहुंचे अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर तीन साल से लंबित परिणाम निकालने की गुहार लगाई। इसके बाद सचिवालय जाकर मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान से मिलकर आगामी कैबिनेट बैठक में इस बाबत चर्चा करने को कहा। अभ्यर्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री परिणाम निकालने के पक्ष में हैं, लेकिन कुछ कैबिनेट मंत्रियों को एतराज है। मुख्यमंत्री ने इस मामले को लेकर कैबिनेट बैठक में आम राय बनाने के लिए हमें सभी मंत्रियों से मिलने के लिए कहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह नौ बजे से लेकर 11 बजे तक सैकड़ों अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास ओकओवर शिमला के बाहर डटे रहे। मुख्यमंत्री ने कुछ अभ्यर्थियों को चर्चा के लिए बुलाया। अभ्यर्थियों ने जेओए आईटी 817 के फाइनल रिजल्ट को घोषित कर 31 मार्च 2024 से पहले इन पदों पर भर्ती करने की मांग रखी। अभ्यर्थियों ने कहा कि 21 मार्च 2021 को इन पदों के लिए परीक्षा हुई थी, लेकिन अभी तक परिणाम नहीं निकला है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका था। 9 नवंबर 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के नियमों के आधार पर अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए परिणाम जल्द घोषित करने के आदेश सरकार को दिए थे लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर करेंगे भूख हड़ताल
जेओए आईटी-817 के 1857 पदों के लिए करीब 5 हजार अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं। सरकार उनकी इस मांग को पूरा नहीं करती है तो अभ्यर्थी अब भूख हड़ताल के लिए विवश होंगे। अभ्यर्थियों ने कहा कि हम सभी मंत्रियों से जल्द ही मुलाकात करेंगे। इसके बावजूद भी अगर परिणाम जारी नहीं हुआ तो सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। उधर, कैबिनेट मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि भर्ती परिणाम जल्द जारी होना चाहिए। इस बाबत अन्य मंत्रियों से भी बात की जाएगी। सभी को एकमत किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें