अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि जो अभ्यर्थी परीक्षा देना चाहते हैं, वे बताए गए दिनों में अपना फॉर्म भरें।
बीडीएस पहले और तीसरे साल की अनुपूरक परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक ने पोर्टल को सक्रिय कर दिया है। ऐसे में परीक्षा देने के इच्छुक अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 जनवरी रहेगी। जबकि अंतिम 22 जनवरी तक फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को 2000 लेट फीस का भुगतान करना पड़ेगा। उधर, इस बारे में अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि जो अभ्यर्थी परीक्षा देना चाहते हैं, वे बताए गए दिनों में अपना फॉर्म भरें।