हरोली विधानसभा क्षेत्र के दुलैहड़ दौरे के दौरान राजस्व एवं स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्व एवं स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र के दुलैहड़ दौरे के दौरान कहा कि प्रदेश में चंबा, हमीरपुर और नाहन में तीन नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इसके अलावा शिमला और मंडी में दो कैंसर रिसर्च सेंटर भी खुलेंगे।
कहा कि साढ़े तीन वर्षों के दौरान प्रदेश में 11 नए एसडीएम कार्यालय, जबकि 25 उप-तहसीलें खोली गईं हैं और 778 पटवारी लगाए जा चुके हैं। 1120 और पटवारी भर्ती किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब नायब तहसीलदारों को भी तकसीम की शक्तियां दी गई हैं।
औद्योगिक कारिडोर में जुड़े कई नए इलाके
हिमाचल सरकार की ओर से चिह्नित इंडस्ट्रियल इलाकों में राज्य सरकार ने कई नए इलाकों को इंडस्ट्रियल पोटेंशियल जोन के रूप में जोड़ने की नोटिफिकेशन जारी की है। सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ऊना जिले के दुलेहर, देहलन, इसपुर व इसपुर 2, गगरेट और अंब कानूनगो सर्किल को जोड़ा गया है।
इसके अलावा सिरमौर जिले के पांवटा साहिब, मजरा और नाहन, कांगड़ा के कोटला, इंदौरा, राजा का बाग, सोलन के दून, पट्टा, तीरो, मझोल, नालागढ़ और बिलासपुर जिले के कोट-केहलूर कानूनगो सर्किंग को पोटेंशियल इंडस्ट्रियल जोन की सूची में जोड़ दिया गया है।