फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के पास निजी कंपनी में नौकरी का मौका, यहां होंगे साक्षात्कार

Tue, 10 Dec 2019 05:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

निजी कंपनी ने युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोल दिए हैं। आईटीआई बिलासपुर में 13 दिसंबर को हीरो मोटर कॉर्प कंपनी हरिद्वार की ओर से साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार में साल 2017, 2018 और 2019 के आईटीआई पास आउट विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। कंपनी की ओर से चुने गए युवाओं को प्रारंभिक वेतन 14500 रुपये तय किया गया है। 

विज्ञापन


इस मौके पर कंपनी की ओर से फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, मोटर मेकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक, डीजल मेकेनिक, ऑटोमोबाइल, पेंटर, वेल्डर ट्रेड के विद्यार्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 26 के बीच होनी चाहिए। आईटीआई के प्रधानाचार्य अजेश कुमार ने बताया की उम्मीदवार को दसवीं, जमा दो, आईटीआई की मार्कशीट, पहचान पत्र, पांच पासपोर्ट फोटो ग्राफ साथ लाने होंगे। कंपनी की ओर से चुने गए उम्मीदवार को 14500 रुपये वेतनमान दिया जाएगा। उम्मीदवार जरूरी दस्तावेज लेकर 13 दिसंबर को आईटीआई बिलासपुर में सुबह साढ़े नौ बजे पहुंच जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें