फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में ये आठ कोर्स निशुल्क कर सकेंगी युवतियां, सीटें निर्धारित

Mon, 09 Dec 2019 05:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में भी महिलाएं और युवतियां मुफ्त में शॉर्ट टर्म कोर्स कर सकेंगी। यह कोर्स प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में  करवाए जाएंगे। विभिन्न व्यवसाय के आठ तरह के शॉर्ट टर्म कोर्स को शामिल किया गया है। इनकी अवधि घंटों के हिसाब से होगी और सभी कोर्सों में प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रत्येक कोर्स के लिए 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनकी अवधि 300 से लेकर 700 घंटे की रहेगी और सभी कोर्स के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योगिता आठवीं और दसवीं पास रहेगी।  दसवीं पास के लिए डोमेस्टिक डाटा ऑपरेटर और हैंड एंबरायडर, फोरमैन कंकरीट और आठवीं पास के लिए हेयर स्टाइलिस्ट और सेल्फ इंप्लायड टेलर, 12वीं पास के लिए मैनुअल सोलडरिंग तकनीशियन, इंजीनियर तकनीकी स्पोर्ट लेवल वन, फार्मर कंप्यूटराइजड एंबरायडरी मशीन के कोर्स शामिल हैं।

प्रधानाचार्य हितेश शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी 16 दिसंबर तक महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में प्रवेश पा सकते हैं। पहले फार्म भरने वालों को प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इन सभी कोर्स का उद्देश्य बेरोजगारों को कुशल बनाना है और व्यवसाय से संबंधित युवाओं को रोजगार प्रदान करना है।  जिनसे बेरोजगार युवा इस देश की प्रगति में अपना अहम योगदान दे सकें। आयु सीमा 16 से 45 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें