फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन होगी वन रक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा, विभाग ने जारी की तिथि

Sun, 16 Jun 2019 10:57 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
वन रक्षक भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश वन विभाग में वनरक्षक के 123 पदों की भर्ती के लिए चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी होने के बाद 30 जून को लिखित परीक्षा होगी। यह परीक्षा हर सर्किल के अंतर्गत तय परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

विज्ञापन


लिखित परीक्षा के लिए विभाग ने परीक्षा केंद्र चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है। वन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि शारीरिक परीक्षा के दौरान पारदर्शिता रखने के लिए वीडियोग्राफी की जा रही है।

अगर किसी अभ्यर्थी को परीक्षा के समय कोई परेशानी आती है तो वह संबंधित वन वृत्त के मुख्य अरण्यपाल अथवा अरण्यपाल के पास शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग मापदंड हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये है शारीरिक मापदंड

वन रक्षक भर्ती - फोटो : अमर उजाला
 जो आवेदक शारीरिक मापदंड में उत्तीर्ण हो रहे हैं, उन्हें ही शारीरिक दक्षता परीक्षण में भाग लेने की अनुमति दी जा रही है। शारीरिक दक्षता में पुरुषों के लिए मापदंड 100 मीटर की दौड़ 14 सेकेंड और 800 मीटर की दौड़ 2 मिनट 45 सेकेंड में पूरी करनी है।

महिलाओं के लिए 100 मीटर की दौड़ 17 सेकेंड और 800 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकेंड तय की गई है। इसके अतिरिक्त पुरुषों को ऊंची कूद 1.25 मीटर और लंबी कूद में 4 मीटर का न्यूनतम मापदंड और महिलाओं को ऊंची कूद 1 मीटर और लंबी कूद 3 मीटर पार करने का मापदंड है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें