फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस रिजल्ट 2019: उत्तराखंड टॉपर प्रांजल ने बताए अपनी सफलता के आसान और कारगर टिप्स

Sat, 15 Jun 2019 03:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉपर प्रांजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून निवासी प्रांजल अग्रवाल ने जेईई एडवांस में 263 अंक हासिल कर देशभर में 143वीं रैंक हासिल की। परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए उन्होंने कोचिंग के साथ घर पर रोजाना करीब सात घंटे पढ़ाई की। 

विज्ञापन





कालीदास रोड निवासी प्रांजल की जेईई मेंस में 315 अंक और 528वीं रैंक थी। मूलत: आगरा निवासी प्रांजल के पिता डॉ. शिव प्रसाद अग्रवाल भारतीय सुदूर संवेदी संस्थान (आईआईआरएस) में वैज्ञानिक और मां डा. मंजू अग्रवाल गृहणी हैं। प्रांजल ने बताया कि उन्होंने 11वीं से ही तैयारियां शुरू कर दी थी।

विज्ञापन

रोजाना घर पर की सात घंटे पढ़ाई

रोजाना घर पर वह सात घंटे पढ़ाई करते। उन्होंने बताया कि शुरुआत से ही केमिस्ट्री उनके लिए सबसे आसान रही। मैथ मुश्किल तो रही, लेकिन तैयारी अच्छी होने के कारण दिक्कत नहीं हुई।

प्रांजल के बड़े भाई वरुण अग्रवाल 2014 में आईआईटी के लिए चयनित हुए थे। आईआईटी गांधीनगर से बीटेक करने के बाद वह अमेरिका से पीएचडी कर रहे हैं। प्रांजल ने बताया कि गणित के शिक्षक भीमसेन नगवाण ने तैयारी में उनकी काफी मदद की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें