हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय कैंपस की शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए एससीए का चुनाव कर दिया गया है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय ने एससीए को मनोनित हुए पदाधिकारियों और सदस्यों की सूची जारी कर दी है।
एससीए में परफार्मिंग आर्ट के छात्र विपिन कुमार को एससीए अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भूगोल विभाग फिजिकल साइंसिज इश्तिा कश्यप को उपाध्यक्ष, एचपीयूबीएस(एमबीए) के छात्र रोहित खूंद को सचिव बनाया गया है।
फिजिकल एजूकेशन विभाग की छात्रा प्रज्ञा को सह सचिव बनाया गया है। विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. सुनीत देष्टा ने बताया कि एससीए के मनोनयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मनोनयन शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों की मेरिट के आधार पर ही किया गया है। विवि कैंपस की एससीए में कुल 79 मेरिट में रहे छात्र छात्राओं को मुख्य चार पदाधिकारी और सदस्य बनाए गए है।
कैंपस में पीजी कोर्स के प्रथम सेमेस्टर में ये हुए एससीए के लिए मनोनीत
एससीए के सदस्यों के रूप में मनोनीत हुए पीजी कोर्स के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों में सोशल साइंस फैकल्टी इतिहास विभाग के योगेश कुमार, योगा से संजीव कुमार, लाइफ लांग लर्निंग से राकेश कुमार, अर्थशास्त्र से रक्षा देवी, एमबीई से सुनील घई, समाज शास्त्र से कुसुम लता, एमएमसी से श्रेया शर्मा, पीजीडीएमसी से राकेश कुमार, लोक प्रशासन से नेहा वर्मा, साकोलॉजी से नेहा भाटिया,
राजनीति शास्त्र से रजत कुमार, जनजातीय अध्ययन से पूजा, और पापुलेशन रिसर्च सेंटर से रुविना देवी को सदस्य बनाया है। वहीं लाइफ साइंस फैकल्टी के बायोसाइंस बॉटनी से रितिका, बायोटेक से महक धवन, माइक्रोबायोलॉजी से कनिका शर्मा, एजूकेशन फैकल्टी बीएड से रेनू, एमपीएड से भुवनेश्वरी, फिजिकल एजूकेशन से प्रज्ञा, विधि विभाग क से विजय लक्ष्मी,
कामर्स एंड मैनेजमेंट फैकल्टी के एचपीयूबीएस से रोहित खूंद, एमटीए सुरभि शर्मा, कामर्स से प्रज्ञा, भाषा फैकल्टी हिंदी से कामिनी, इंग्लिश से विभूति, संस्कृत से ओम प्रकाश,विजुअल एंड परफार्मिंग आर्ट से नेहा देवी, जिंद्रं, फिजिकल साइंस फै ल्टी मैथ से हितेश शर्मा, केमिस्ट्री से मयंक महाजन, फिजिक्स से सचिंन शर्मा, कंप्यूटर साइंस से तनुज भारती और भूगोल से कुब्जा देवी को सदस्य मनोनित किया गया है।
तीसरे ओर पांचवें सेमेस्टर से ये बने सदस्य
एससीए में तीसरे और पांचवें सेमेस्टर में से मेरिट आधार पर मनोनित हुए छात्रों में इतिहास से प्रीति, योगा से मुनीश कुमार, लाइफ लांग लर्निंग से करिश्मा कमल, अर्थशास्त्र से डोलमा, अर्थशास्त्र एमबीई से शिवानी कटोच, समाज शास्त्र से मोनिका, पत्रकारिता एमएमसी से शिखा, लोक प्रशासन से अंजली पॉल, साकोलॉजी से विरंजना चौहान, राजनीति शास्त्र से हर्षा कौशल,
बायोसाइंस से शैल्जा चौहान, ममता कुमारी, शिवानी, शामिली, एजूकेशन से मीनाक्षी चौधरी, प्रिया, नेहा, लॉ से अंकुश, एचपीयूबीएस से वर्षा वर्मा, एमटीए से अनुप्रिया को सदस्य मनोनित किया गया है। जबकि कामर्स से शिानी, हिंदी से निशा, इंग्लिश से साक्षी, संस्कृत से निधि, परमार्मिंग आर्ट से विपन कुमार, विजुअल आर्ट से नेहा मेहता, गणित से पंकज, केमिस्ट्री से प्रियंका डोगरा, फिजिक्स से अजीत कुमार, कंप्यूटर साइंस से याशिमा और ओशीन कश्यप जबकि भूगोल से ईश्तिा कश्यप और विधि विभाग से भुवनेश्वरी ठाकुर को सदस्य बनाया है।
एमफिल, एलएलएम और एमटेक, खेल, शोधार्थी में ये बने सदस्य
फिजिकल साइंस फैकल्टी के कंप्यूटर साइंस से प्रियंका शर्मा और फिजिक्स से रमेश वर्मा को, पीएचडी छात्रों में लोक प्रशासन से कुसुम लता को सदस्य बनाया है। वहीं खेल में मेरिट में रहे सचिन और छवी ठाकुर को, कल्चरल श्रेणी में मेरिट में रहे दो छात्रों अर्थशास्त्र के सिकंदर रांटा और विधि विभाग के चंद्र किरण को एससीए का सदस्य मनोति किया गया है।