संघ लोक सेवा आयोग ने प्रवर्तन और अकाउंट अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। लोक सेवा आयोग की ओर से 421 पदों पर भर्ती करवाई जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2020 निर्धारित की गई है।
आवेदनकर्ता की अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए। आयु सीमा में एससी और एसटी आरक्षित श्रेणी के लिए नियमों के अनुसार छूट दी गई है। इसकी लिखित परीक्षा की तिथि अभी तक निर्धारित नहीं है। लिखित परीक्षा में मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू की 4 अक्तूबर को होगा। सामान्य और ओबीसी के लिए 25 रुपये परीक्षा शुल्क है, जबकि आरक्षित वर्ग की छात्राओं के लिए कोई शुल्क नहीं है।