फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू में दीक्षांत समारोहः 'म्हारी छोरियां छोरों से कम है के...' 10 में से सात छात्राओं को गोल्ड मेडल

Thu, 23 Jan 2020 10:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
म्हारी छोरी छोरों से कम है के....,दंगल फिल्म का यह डॉयलॉग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की छात्राओं पर खूब फिट बैठ रहा है, क्योंकि विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में सम्मानित 10 टॉप विद्यार्थियों में से सात छात्राओं ने गोल्ड मेडल हासिल करने में बाजी मारी है।
विज्ञापन


नकी उपलब्धियों से विश्वविद्यालय के शिक्षक ही नहीं उनके अभिभावक भी फूले नहीं समा रहे। 32वें दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल एवं सर्टिफिकेट के साथ सम्मानित हुए टॉपर विद्यार्थियों ने अमर उजाला से विशेष बातचीत कर अपनी खुशी जाहिर की और यह मुकाम तक पहुंचने का अनुभव सांझा किया।

केयू द्वारा बुधवार को आयोजित 32वें दीक्षांत समारोह में 181 पीएचडी, 13 एमफिल, 1585 स्नातकोत्तर, 645 स्नातक व अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय सहित 10 विभिन्न संकायों के शिल्पा नागपाल सहित अन्य श्रेष्ठ विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में आए हजारों विद्यार्थियों पर आज पारंपरिक वेशभूषा का जादू छा गया। विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित परिधान में विद्यार्थियों ने सेल्फी कार्नर के साथ-साथ बड़ी संख्या में इन पलो को कैमरे के माध्यम से कैद किया।

वहीं समारोह के दौरान विद्यार्थियों में अपने शिक्षकों व विभागाध्यक्षों के साथ एक बार फिर अपनी यादों को सहेजा व साथ ही दीक्षांत समारोह के बाद विद्यार्थियों में सेल्फी क्रेज देखने को मिला। ऑडिटोरियम के मुख्य मंच पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ सांझा किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें