फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की अवधि में पूरी मानी जाएगी हाजिरी, यूजीसी के निर्देश

Sat, 02 May 2020 06:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहीं। शिक्षक और छात्र एक-दूसरे के संपर्क में रहे। शिक्षण संस्थान बंद रहने से भले ही कक्षाएं न लग सकी हों, मगर इन 40 से अधिक दिनों की छात्रों की हाजिरी मानी मानी जाएगी। यूजीसी की ओर से कोविड-19 से बने हालात और छात्रों की पढ़ाई के नुकसान को कम करने और लॉकडाउन के समय में स्टडी जारी रखने परीक्षाएं करवाने को विकल्प तलाशने को बनाई कमेटी के सुझावों पर फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


लॉकडाउन अवधि के वर्किंग डे को प्रेजेंट मार्क किया जाएगा। यह फैसला यूजी से लेकर पीजी और एमफिल पीइचडी तक सभी पर लागू माना जाएगा। से छात्रों की हाजिरी की शर्त तो पूरी होगी, मगर इसकी एवज में छात्रों को शिक्षकों के संपर्क में रहना होगा। लॉकडाउन और लंबा चला तो शिक्षक छात्र की सक्रियता के आधार पर ही इंटरनल असेसमेंट भी देंगे। यूजीसी ने दिशा-निर्देशों में साफ किया है कि अब 25 फीसदी स्टडी ऑनलाइन ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें