फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजी विद्यार्थियों को ही मिल सकेगा श्रेणी सुधार का मौका

Tue, 05 Feb 2019 12:25 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

1990 के बाद के यूजी डिग्री कोर्स करने वालों को श्रेणी सुधार और अंक बढ़ोतरी का मौका दिया जा रहा है। इस मौके का लाभ उठाने के लिए छात्र 20 जनवरी तक परीक्षा फार्म भर सकेंगे। इसके लिए अगले तीन दिनों में विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर यूजी परीक्षा के लिए परीक्षा फार्म उपलब्ध करवा दिए जाएंगे, जिसे छात्र को भरने के बाद पांच हजार प्रति वर्ष की तय फीस के साथ जमा करवाना होगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने  परीक्षा फार्म भरने के लिए बीस फरवरी अंतिम तिथि तय किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें साफ किया गया है कि फिलहाल यूजी डिग्री प्राप्त छात्र छात्राओं को ही यह श्रेणी सुधार का मौका दिया गया है। मार्च और अप्रैल माह में यूजी की पुराने सेमेस्टर और ईयर सिस्टम की परीक्षाएं होनी हैं।

जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 1990 के बाद बीए/बीएससी/बी-कॉम पाच और ऑनर्स के साथ ही ओटी/एमआईएल डिग्री धारकों को 2012-13 में लागू वार्षिक सिस्टम में परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। पीजी कोर्स के छात्र-छात्राओं को दिए जा रहे इस विशेष मौके के लिए परीक्षा फार्म भरने को अलग से तय किए जाने की तिथि की अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन


जिसकी परीक्षाएं पीजी कोर्स की रूटीन में जून माह में होने वाली परीक्षाओं के साथ ही परीक्षा फार्म भरने होंगे और जून में परीक्षाएं देनी होंगी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की वेबसाइट www. hpuniv.ac.in पर अगले दो से तीन दिनों में श्रेणी सुधार को दिए जा रहे इस विशेष अवसर के तहत परीक्षा फार्म भरने को उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इसे छात्र डाउनलोड कर भर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें