फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेओए के परिणाम के लिए अनशन पर बैठे दो अभ्यर्थी बीमार

Sun, 24 Feb 2019 11:20 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के तहत जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 556 के अंतिम परिणाम को आमरण अनशन पर बैठे पांच में से दो अभ्यर्थियों की तबीयत शुक्रवार को खराब हो गई। इसके बाद अन्य साथियों ने उन्हें आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया।

विज्ञापन


उन्होंने वहां उपचार करवाया और घर चले गए। अनशन पर बैठे दो अन्य अभ्यर्थियों की भी तबीयत खराब होने की कगार पर है। जिन दो अभ्यर्थियों की तबीयत खराब हुई है, उन्हें तेज बुखार, सर्दी और खांसी की समस्या आई। अन्य दो अनशन पर बैठे हैं।

उनकी तबीयत भी खराब है। एक अभ्यर्थी घर की समस्या के चलते अनशन तोड़कर चला गया। शनिवार को एक अन्य आमरण अनशन पर अपने दो अन्य साथियों के साथ बैठा। 24 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों में से बीते वीरवार को पांच अभ्यर्थी आमरण अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन


इनमें शुक्रवार दोपहर बाद दो की तबीयत बिगड़ गई। जिन अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी, उनमें अजय शर्मा लदरौर से और अजय शर्मा रंगस से शामिल हैं। अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने के बावजूद न तो प्रशासन से कोई और न ही कोई नेता उनसे मिलने को आया।

सुशील, संजीव, संजय, नरेंद्र, संजीव डोगरा, अंकु शर्मा, निखिल शर्मा, राज ठाकुर, विवेक, पंकज ठाकुर, अजय ठाकुर और सचिन पंकज आदि ने आयोग से परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित करने की मांग की है।

आमरण अनशन पर बैठे राजठाकुर, राहुल और संजीव ने कहा कि जब तक आयोग अंतिम परिणाम घोषित नहीं करता अभ्यर्थी आमरण अनशन पर बैठे रहेंगे। उधर, आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि परिणाम निकालने की प्रक्रिया जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें