फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज बंद, दो दिन में कैसे भरेंगे यूजी परीक्षा के ऑनलाइन फार्म

Tue, 29 Jan 2019 12:44 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को यूजी परीक्षा फार्म भरने की तारीख आगे बढ़ानी पड़ सकती है। दरअसल यूजी डिग्री कोर्स में सीबीसीएस के तहत पहली बार मार्च में वार्षिक परीक्षा करवाने जा रहा है, जिसके लिए 31 जनवरी ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने को अंतिम तिथि तय की गई है।

विज्ञापन


इसके लिए महज दो दिन शेष रह गए हैं। लेकिन एग्जाम पोर्टल में दिक्कत, बर्फबारी के साथ ही कॉलेजों में इन दिनों चल रही सर्दियों की छुट्टियों के चलते छात्र परीक्षा फार्म नहीं भर पाए हैं। 

ऐसे में विवि को ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि को बढ़ाना पड़ सकता है। इसके लिए प्रदेश भर से छात्र मांग भी कर रहे हैं। जून 2018 में प्रवेश लेने वाले छात्र मार्च में होने वाली यूजी परीक्षा में बैठेंगे। इसके लिए प्रदेश भर में एचपीयू 138 से अधिक परीक्षा केंद्र बना रहा है।
विज्ञापन


इनमें प्रदेश भर के विवि से संबद्ध निजी और सरकारी कॉलेज शामिल हैं। इस बार यूजी की होने वाले इस परीक्षा में 60 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं वार्षिक परीक्षा देंगे। छात्र पूर्व में लागू सेमेस्टर सिस्टम की तर्ज पर अपना लाग इन और आईडी बनाकर ही वार्षिक परीक्षा के ऑनलाइन फार्म भर रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

छात्रों की मुश्किलें देख बढ़ाई जाए तिथि : एसएफआई 

जिसे कॉलेज प्राचार्य को अपने लागइन के माध्यम से वेरीफाई करने के साथ हार्ड कॉपी जमा करवानी होगी, जिसे कॉलेज विवि को भेजेगा। ऐसे में विश्वविद्यालय को छात्रों को पेश आ रही इन तमाम दिक्कतों को देखते हुए यूजी के फार्म भरने की पूर्व में तय 31 जनवरी की तिथि को आगे बढ़ाना पड़ सकता है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी का कहना है कि 31 जनवरी के बाद यदि जरूरत पड़ी और छात्रों की मांग आई तो तिथि बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। 

छात्रों की मुश्किलें देख बढ़ाई जाए तिथि : एसएफआई 
एसएफआई विवि इकाई अध्यक्ष जीवन ठाकुर ने बताया कि 6 फरवरी से कॉलेज खुलेंगे। बहुत से ऐसे छात्र हैं, जो दूरदराज क्षेत्र में होने, वेबसाइट में तकनीकी दिक्कतों और मौसम खराब होने व बर्फबारी के कारण फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं। इसलिए विश्वविद्यालय ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि को आगे बढ़ाए।

एबीवीपी ने भी प्रवेश तारीख बढ़ाने की उठाई मांग
 एबीवीपी की विवि इकाई के सचिव अंकित चंदेल ने कहा कि सर्दियों की छुट्टियों में ही प्रदेश भर के हजारों यूजी रेगुलर छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फार्म भरे हैं। इनमें बहुत से छात्र-छात्राओं को वेबसाइट रुकने, चालान समय से जेनरेट न होने के कारण और सही जानकारी के अभाव में ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने में दिक्कतें पेश आई हैं। वहीं इक्डोल के यूजी छात्रों के प्रवेश फार्म भरने की दिक्कत भी रही है। उन्होंने छात्रों की दिक्कतों को देख परीक्षा फार्म और इक्डोल प्रवेश की तिथि को बढ़ाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें