फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की ये बेटी बनीं मिस भारत प्लेनेट-2017

Tue, 05 Dec 2017 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक हब बीबीएन के बद्दी की एक युवती ने हिमाचल का नाम रोशन किया है। बद्दी की ट्विंकल सिंह ने शिमला में हुए कार्यक्रम में मिस भारत प्लैनेट-2017 का खिताब जीता। साथ ही मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स और मिस हिमाचल के लिए भी नॉमिनेशन प्राप्त किया है। 
विज्ञापन

















ट्विंकल ने बद्दी स्थित विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उनके पिता सर्विसमैन हैं और माता गृहिणी हैं। दिल्ली से अक्तूबर में बीबीए की डिग्री करने के बाद उन्होंने चंडीगढ़ की सोलिटेयर कंपनी में बतौर बिजनेस हेड ज्वाइन किया है। 

ट्विंकल वॉलीबाल की अच्छी खिलाड़ी हैं। राज्य स्तर पर डांस में कई मेडल झटक चुकी हैं। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अमन गांधी को दिया और कहा कि शिमला में 25 नवंबर को हुए कार्यक्रम में मिस भारत प्लेनेट का खिताब हासिल करने की जितनी खुशी है, 
विज्ञापन


उससे बढ़कर उन्हें मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स और मिस हिमाचल के लिए नोमिनेटिड होने पर खुशी है। उन्होंने कहा कि वह अपना हर कार्य पूरी निष्ठा से करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें