फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU के संबंध में भ्रामक जानकारी दे रही वेबसाइट

Tue, 05 Dec 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
du - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2018-19 में बीकॉम में दाखिले प्रवेश परीक्षा से होने की खबर ने हलचल मचा दी है। शनिवार को एक वेबसाइट के इस खबर को जारी करने के बाद से दिल्ली विश्वविद्यालय परेशान है।
विज्ञापन


डीयू अधिकारियों का कहना है कि यह जानकारी भ्रामक है। इसे देने वाली वेबसाइट का डीयू से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने सही जानकारी लेने के लिए छात्रों को डीयू आधिकारिक वेबसाइट ही चेक करने की सलाह दी है।

डीयू ने अपनी वेबसाइट du.ac.in पर बीकॉम में दाखिले प्रवेश परीक्षा से लिए जाने के संबंध में कोई नोटिस जारी नहीं किया है। प्रशासन की सलाह है कि जो वेबसाइट ऐसी जानकारी दे रही है, पहले उसकी प्रामाणिकता जांच लें। सावधानी बरतते हुए किसी भी वेबसाइट को उसके यूआरएल से पकड़ें।
विज्ञापन


डीयू में हर साल 60 हजार से अधिक छात्र केवल स्नातक में दाखिले लेते हैं। ऐसे में गलत जानकारी से छात्रों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। वे धोखाधड़ी के शिकार भी हो सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बीकॉम में दाखिले प्रवेश परीक्षा से होंगे या कट ऑफ से, इसे लेकर अभी कुछ तय नहीं किया गया है। दरअसल, अभी अगले साल होने वाले दाखिलों पर चर्चा के लिए दाखिला समिति ही नहीं बनी है।

डीयू में दाखिलों को लेकर रिव्यूू मीटिंग 
दिल्ली विश्वविद्यालय में सोमवार को शैक्षिक सत्र 2017-18 के दाखिलों के लिए बनी दाखिला समिति की बैठक हुई। इसमें वर्तमान सत्र के दौरान हुए दाखिलों को लेकर चर्चा की गई। दाखिलों को लेकर मिले फीडबैक पर भी विचार-विमर्श किया गया, ताकि आगामी सत्र में कमियों को सुधारा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें