फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPAS: अफसर बनने का ख्वाब, 30 पदों के लिए 20 हजार ने दी परीक्षा

Mon, 26 Jun 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा 124 केंद्रों में आयोजित की गई। 30 पदों के लिए इस परीक्षा को साढे़ 20 हजार परीक्षार्थियों ने दिया।  हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में इस परीक्षा के लिए कुल 37 हजार आवेदकों को दाखिल किया गया था, मगर इनमें 20 हजार 500 आवेदकों ने ही परीक्षा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इस परीक्षा के लिए तय कुल 124 केंद्रों में से अकेले शिमला में ही 35 सेंटर रखे गए थे। ये परीक्षा शिमला के अलावा चंबा, धर्मशाला, सोलन, नाहन, मंडी, ऊना आदि के केंद्रों में हुई। राज्य लोक सेवा आयोग के उपसचिव अशोक गुप्ता ने कहा है कि इस परीक्षा का

आयोजन रविवार को प्रदेश भर के तमाम केंद्रों में सफलता से किया गया है। उन्होंने कहा कि दो सत्रों में ये परीक्षा हुई। सवेरे के सत्र में सामान्य ज्ञान की परीक्षा 10 से 12 बजे के बीच हुई तो उसके बाद दो से चार बजे के बीच एप्टीट्यूड टेस्ट हुआ। 
विज्ञापन


पहली बार उम्मीदवारों ने केवल क्वालिफाई करने को दी परीक्षा 
उम्मीदवारों ने पहली बार एप्टीट्यूड की परीक्षा को केवल क्वालिफाई करने के लिए दिया। पहले ये परीक्षा क्वालिफाइंग नेचर की नहीं थी। इसे अब सिविल सेवा परीक्षा की तर्ज पर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें