इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए 13 से 19 वर्ष आयु निर्धारित की गई है। वरीयता 13 से 15 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को दी जाएगी। चुने हुए खिलाड़ियों को मुफ्त आवास, भोजन, चिकित्सा, बीमा, खेल किट, खेल सामान और आधुनिक ढंग से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
खिलाड़ी अपनी पढ़ाई किसी भी स्थानीय स्कूल या कॉलेज से जारी रख सकते हैं। कांगड़ा के युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि स्कूली खेल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन और उदीयमान खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को अपने शैक्षणिक, आयु प्रमाण-पत्र एवं खेल उपलब्धियों के मूल प्रमाण-पत्र, एक सेट सत्यापित फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट फोटो लाने होंगे। खिलाड़ियों का पंजीकरण कार्यक्रमानुसार सुबह सात बजे से लुहणू खेल परिसर बिलासपुर में होगा।