रद्द किए गए आवेदनों की सूची स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वेबसाइट www.hpbose.org पर अपलोड कर दी है। जिन भी अभ्यर्थियों के आवेदन बोर्ड ने रद्द किए हैं। इसकी सूची बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड की गई है।
यदि किसी अभ्यर्थी ने फीस जमा करवाई है और उसका नाम रद्द किए नामों की सूची में शामिल है, तो वह इसकी जानकारी बोर्ड कार्यालय या फिर ई-मेल के माध्यम से 22 अगस्त तक दे सकता है।
हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने कहा कि आवेदन अधूरे रहने के कारण इन्हें रद्द किया गया है। बोर्ड ने रद्द किए फार्मों की सूची जारी कर दी है।