एएसआई (स्टेनोग्राफर) के 54 पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 साल निर्धारित की गई है। इसी तरह हेड कांस्टेबल के 74 पद भरे जाएंगे। इसके आयु सीमा 18 से 25 साल रखी गई है और मासिक वेतन 25500 रुपये मिलेगा। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार और अनुभव के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन करने की अंतिम तिथि दस सितंबर निर्धारित की गई है। इसके लिए शुुल्क सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुषों को 100 रुपये देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवारों को आवेदन करती बार कोई शुल्क नहीं देना होगा।