फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NET: हिमाचल में हजारों युवाओं ने दी परीक्षा, सेट 24 को

Tue, 12 Jul 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
धर्मशाला में नेट देने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर आते युवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला और शिमला में हजारों उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट की परीक्षा दी। इस परीक्षा का आयोजन सीबीएसई ने किया। सीबीएसई की ओर से ये परीक्षा रविवार को 83 विषयों में ली गई। इसे देश भर के 89 शहरों में विभिन्न केंद्रों में लिया गया।
विज्ञापन


इनमें हिमाचल में ये परीक्षा शिमला और धर्मशाला के कुछ संस्थानों में ली गई। रविवार को राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के तीन पेपरों का आयोजन दो सत्रों में हुआ। इनमें एक सत्र सुबह और दूसरा दोपहर बाद हुआ।

यह परीक्षा भारत के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों पदों पर भर्ती होने की प्रारंभिक योग्यता के लिए हुई। इसके अलावा ये विश्वविद्यालयों, आईआईटी और राष्ट्रीय संस्थानों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए भी ली गई है।
विज्ञापन


इस परीक्षा के लिए प्रोविजनल एडमिशन कार्ड ऑनलाइन ही भेजे गए थे। इस परीक्षा के लिए आवेदन 12 मई  तक ऑनलाइन मांगे गए थे।

सेट 24 को, 17 हजार अभ्यर्थी देंगे
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टेट एलिजीबिलिटी टेस्ट (सेट) की परीक्षा की तारीख 24 जुलाई तय की है। 17 हजार अभ्यर्थी यह परीक्षा देंगे। 19 विषयों के लिए यह टेस्ट शिमला, सोलन, मंडी और कांगड़ा में लगभग 50 केंद्रों में होगा।

ये परीक्षा विश्वविद्यालय-कॉलेजों में सहायक आचार्यों की भर्ती योग्यता के लिए होने जा रही है। यह जानकारी आयोग में सेट परीक्षा के सदस्य सचिव त्रिलोक सिंह चौहान ने की है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें