फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी विवि: सुविधा के अनुसार परीक्षा केंद्र बदल सकेंगे विद्यार्थी

Wed, 26 Aug 2020 10:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
हिमाचल तकनीकी विवि हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल तकनीकी विवि हमीरपुर ने कोविड-19 के चलते अंतिम सत्र की परीक्षाएं चार सितंबर से शुरू करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। अगर कोई विद्यार्थी अपने संस्थान के परीक्षा केंद्र में नहीं आ सकता है, तो वह अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा केंद्र बदल सकता है। तकनीकी विवि ने परीक्षा केंद्र बदलने के लिए 26 से 31 अगस्त तक पोर्टल खोलने का फैसला लिया है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड बनाने से पहले अपना परीक्षा केंद्र बदल सकते हैं।

विज्ञापन


    यह व्यवस्था सिर्फ इसी परीक्षा के लिए रहेगी। परीक्षा केंद्र बदलने के लिए विद्यार्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। विद्यार्थी अपना परीक्षा केंद्र बदलना चाहता है, तो अपडेट सेंटर पर क्लिक करना होगा और ड्रॉपडाउन से अपनी सुविधा के अनुसार विवि की ओर से निर्धारित परीक्षा केंद्र का चयन करना होगा। परिवर्तित परीक्षा केंद्र एंड सेमेस्टर टर्मिनल परीक्षा सितंबर-2020 के लिए मान्य है। परीक्षा नियंत्रक सुनील वर्मा ने कहा कि तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. एसपी बंसल के निर्देशानुसार वर्तमान कोरोना महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा प्रदान की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें