फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा बोर्ड: 2007 और 2012 सत्र के विद्यार्थियों को डिप्लोमा पूरा करने का मौका

Fri, 11 Sep 2020 09:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 45.13 करोड़ रुपये का बजट पारित किया। इस बार यह बजट पिछले वर्ष के मुकाबले तीन करोड़ अधिक है। बोर्ड ने यह निर्णय बोर्ड अध्यक्ष कमलेश कुमार पंत की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की 45वीं वार्षिक एवं वित्त समिति की बैठक में लिया। निर्णय लिया गया कि शैक्षणिक सत्र 2007 और 2012 के जिन छात्रों का अभी तक डिप्लोमा पूरा नहीं हो पाया है और अभी उनके पेपर री-अपीयर में फंसे हैं। उन्हें परीक्षा देने का एक अवसर दिया जाएगा।

विज्ञापन


यह अवसर चार के अधिक री-अपीयर वाले छात्रों को मिलेगा। इस बैठक में विधायक विक्रम जरियाल, तकनीकी विवि के रजिस्ट्रार नरेंद्र ठाकुर, बोर्ड के सचिव सुनील वर्मा, उप-सचिव वित्त राजेंद्र शर्मा सहित बहुतकनीकी संस्थानों व आईटीआई प्राचार्यों ने भाग लिया। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2020-21 में बोर्ड के लिए 45.13 करोड़ रुपये बजट पारित किया गया है। इस बार बजट में करीब तीन करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल बोर्ड का बजट करीब 42 करोड़ तक था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें