फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड ने जारी की टेट परीक्षा की आंसर की और एडमिट कार्ड

Fri, 11 Sep 2020 08:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रशिक्षित और अप्रशिक्षित अध्यापक पात्रता परीक्षाओं से संबंधित अस्थायी उत्तर कुंजी सीरीज ए, बी, सी और डी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बोर्ड ने आठ विषयों में जेबीटी, शास्त्री, नॉन मेडिकल, एलटी, आर्ट्स, मेडिकल, उर्दू और पंजाबी टेट करवाया था। संबंधित उत्तर कुंजी में दर्ज उत्तरों के संबंध में यदि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की आपत्ति हो तो वे अपनी आपत्ति प्रमाणित तथ्यों सहित 16 सितंबर तक अनुभाग अधिकारी पेपर निर्धारण शाखा को भेज सकते हैं। 

विज्ञापन


बोर्ड ने वेबसाइट पर अपलोड किए एडमिट कार्ड
राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) ने आठवीं, दसवीं और जमा दो कक्षाओं की सितंबर 2020 में होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। परीक्षार्थी अपना नाम और जन्मतिथि डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें