फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मई के बाद घर बैठकर दसवीं की उत्तर पुस्तिकाएं जांचेंगे शिक्षक

Mon, 27 Apr 2020 06:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दसवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच तीन मई के बाद शुरू करने की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। सरकार के निर्देशानुसार स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शिक्षा से घर में ही जांच करवाने का फैसला लिया है। इसके लिए प्रदेश के जिला और ब्लॉक स्तर पर उतर पुस्तिकाएं जारी और जमा करने के लिए करीब पचास केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों में शिक्षकों को बुलाकर उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल जारी किए जाएंगे। इस दिन इन्हें जमा करवाने की तारीख भी बता दी जाएगी। उत्तर पुस्तिकाएं जमा करवाने वाले दिन शिक्षक अवार्ड लिस्टें भी देंगे।

विज्ञापन


राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि आजकल बोर्ड में दसवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में नए रोल नंबर लगाने का काम चल रहा है। गोपनीयता बनाए रखने के लिए असल रोल नंबर बदले जा रहे हैं। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही प्रदेश में केंद्र स्थापित कर शिक्षकों को बंडल लेने के लिए बुलाया जाएगा। शिक्षकों को पेपर जांचने के लिए पर्याप्त समय देकर बंडल जमा करवाने की तारीख बताई जाएगी। पेपर जांचने के बाद सभी बंडल बोर्ड कार्यालय में लाकर फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल के इस मॉडल को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के बोर्ड भी लागू करने की तैयारी में हैं।

कॉलेजों में मई अंत या जून के पहले सप्ताह में होंगी परीक्षाएं
प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में मई के अंत या जून के पहले सप्ताह से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो सकती है। इन कक्षाओं की पहले 15 अप्रैल से परीक्षाएं प्रस्तावित थी। लॉकडाउन के चलते सरकार ने प्रदेश विश्वविद्यालय को परीक्षाओं के लिए नया शेड्यूल बनाने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें