फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि एक सप्ताह में लेगा बीएड प्रवेश के शेड्यूल पर फैसला

Mon, 27 Apr 2020 05:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विवि, शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विवि एक सप्ताह में 73 निजी और दो सरकारी बीएड कॉलेज की नए सत्र की प्रवेश की प्रक्रिया का शेड्यूल घोषित करने की तैयार में है। प्रॉस्पेक्टस फाइनल कर लिया गया है। अब विवि प्रशासन लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार कर रहा है। लॉकडाउन पर सरकार जो भी फैसला करे, बी एड की प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल और आवेदन शुरू करने को पोर्टल खोलने पर फैसला ले लिया जाएगा। बीएड की प्रवेश प्रक्रिया में 73 कॉलेजों की 8500 सीटों के लिए औसतन 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी हर सत्र के लिए अपीयर होते रहे हैं। 

विज्ञापन


यूजी डिग्री कोर्स के अंतिम सेमेस्टर में अपीयर होने वाले हजारों छात्र ही दो वर्षीय बीएड कोर्स में प्रवेश को आवेदन करेंगे। इनमे सरकारी एचपीयू के शिक्षा विभाग और प्रदेश शिक्षा विभाग के धर्मशाला स्थित संस्थान की सस्ती सीटों के मारामारी रहती है। विवि के शिक्षा विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रो. नयन सिंह ने माना कि नए सत्र के लिए बीएड प्रवेश को प्रॉस्पेक्ट्स को अंतिम रूप दे दिया गया है। एक सप्ताह में प्रवेश शेड्यूल, आवेदन और प्रवेश परीक्षा की तिथि तय कर घोषित करने का प्रयास है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें