फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 जुलाई से शुरू होंगी डीएलएड एक और दो की अनुपूरक परीक्षाएं, डेटशीट जारी

Thu, 16 Jul 2020 08:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

डीएलएड भाग एक और दो के री-अपीयर परीक्षार्थियों की अनुपूरक परीक्षाएं 27 जुलाई से आठ अगस्त तक होंगी। परीक्षाएं संबंधित जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट) में स्थापित परीक्षा केंद्रों में ली जाएंगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि डीएलएड भाग एक (बैच 2018-20) की परीक्षाएं 27 जुलाई से 8 अगस्त तक होंगी। 27 जुलाई को टीचिंग ऑफ अंग्रेजी भाषा, 28 को अंडरस्टैंडिंग द साइकोलॉजी ऑफ चिल्ड्रन, 29 को एजूकेशन इन कंटेंपरी इंडियन सोसायटी, 30 जुलाई को एजूकेशन सोसायटी एंड करकुलम, 31 को पेडागोगी एक्रॉस द करकुलम, तीन अगस्त को वर्क एजूकेशन, चार अगस्त को हिंदी भाषा शिक्षण, पांच अगस्त को टीचिंग ऑफ मैथेमेटिक्स, छह को टीचिंग ऑफ एन्वायरमेंटल स्टडीज, सात को चिल्ड्रन फिजिकल एंड इमोशनल हेल्थ, स्कूल हेल्थ एंड एजूकेशन-1 और आठ अगस्त को क्रिएटिव ड्रामा, फाइन आर्ट एंड एजूकेशन-1 की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


इस दिन इस विषय की होगी भाग-दो की परीक्षाएं
डीएलएड भाग दो (2017-19) री-अपीयर परीक्षाएं 28 जुलाई से आठ अगस्त तक सुबह 10 से एक बजे तक होंगी। 28 जुलाई को अंडरस्टैंडिंग द लर्निंग एंड कोगनिटन ऑफ चिल्ड्रन, 29 को टीचर आइडेंटिटी, स्कूल कल्चर एंड लीडरशिप, 30 को डायवर्सिटी, जेंडर एंड इन्कलुसिव एजूकेशन, 31 को अंग्रेजी एजूकेशन, तीन अगस्त को हिंदी शिक्षा, चार को मैथेमेटिक्स एजूकेशन, पांच को साइंस एजूकेशन, छह को सोशल साइंस एजूकेशन, सात को चिल्ड्रंस फिजिकल एंड इमोशनल हेल्थ, स्कूल हेल्थ एंड एजूकेशन-2 तथा आठ अगस्त को क्रिएटिव ड्रामा, फाइन आर्ट एंड एजूकेशन-2 की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 

इन केंद्रों में अनुपूरक परीक्षाएं
डाइट जुखाला (बिलासपुर), सरू (चंबा) गौना करोर (हमीरपुर), धर्मशाला (कांगड़ा), रिकांगपियो (किन्नौर), जरड़ (कुल्लू), तांदी (लाहौल-स्पीति), श्यामलाघाट (शिमला), नाहन (सिरमौर), डाइट सोलन और देहलां (ऊना) शामिल हैं। भाग दो की परीक्षा के लिए लाहौल-स्पीति जिले में कोई भी सेंटर नहीं बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें