फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालय मुकेबाजी प्रतियोगिता, सुंदरनगर बना ओवरआल चैंपियन

Wed, 15 Nov 2017 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
आनी कॉलेज में बुधवार को छात्र वर्ग की तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रदेश के 31 महाविद्यालय से आए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इसके अलावा ओवरआल विजेता सुंदरनगर रहा। 
विज्ञापन




इसके अलावा रामपुर दूसरे और बिलासपुर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। 49 केजी वर्ग में एमएलएसएम सुंदरनगर के अविनाश ने गोल्ड मेडल और कोटशेरा कॉलेज शिमला के अनुज ने सिल्वर मेडल हासिल किया।


52 केजी वर्ग में रामपुर के राहुल ने प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल, जबकि सुजनानपुर के सूर्याभान ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल झटका। 56 केजी वर्ग में सुंदरनगर कॉलेज के विशाल ने प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल और कोटशेरा कॉलेज के आकाश शक्ति ने द्वितीय स्थान पर रहकर सिलवर मेडल झटका।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 किलोग्राम वर्ग में बिलासपुर के राहुल ने प्रथम

60 किलोग्राम वर्ग में बिलासपुर के राहुल ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि कोटशेरा कॉलेज के प्रिंस ने द्वितीय स्थान पर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 64 किलो ग्राम वर्ग में रामपुर के चंद्रमोहन ने स्वर्ण, जबकि बिलासपुर के निखिल ने सिल्वर मेडल जीता। 


69 किलोग्राम वर्ग में कोटशेरा के मोहम्मद ऐश ने स्वर्ण, जबकि मंडी के गुलशन ने सिल्वर पदक हासिल किया। 75 किलोग्राम वर्ग में रामुपर के धर्मपाल ने स्वर्ण, जबकि सुंदरनगर के आयान ने सिल्वर पदक जीता। 

81 किलोग्राम वर्ग में बिलासपुर के कर्ण ने स्वर्ण पदक, जबकि रोहड़ू सीमा कॉलेज के अनूप ने सिलवर पदक जीता। 91 किजी वर्ग में जोगिंद्रनगर के अभय ने स्वर्ण, सुंदरनगर के अंशुल ने सिल्वर पदक जीता। सुपर हैवी वेट 91 केजी वर्ग में सुंदरनगर के दीपक ने स्वर्ण, कुल्लू के कृष्ण ने सिल्वर पदक जीता।  

समापन अवसर पर हिमाद्रि हाईड्रो प्रोजेक्ट के निदेशक मानसिंह ठाकुर ने मेधावी खिलाडियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान आनी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके कायस्थ, प्रभारी विजय ठाकुर, सुरेश धेत्तान, नरेंद्र नेगी, अनुराग, दिनेश, टेकचंद, कमल, तिलकराज, संजीत, ओपिंद्र नेगी, अशोक नेगी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें