फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयूः दस दिसंबर के बाद ही शुरू होंगी बीएड सेमेस्टर परीक्षाएं

Wed, 15 Nov 2017 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों की सेमेस्टर परीक्षाओं का शेड्यूल अब तक जारी नहीं कर पाया है। करीब एक सप्ताह से अधिक परीक्षा विंग में रही स्टाफ की कमी और इस बार ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने के लिए विवि की साइट नहीं चल पाई। 
विज्ञापन





इसके चलते परीक्षा की तैयारियां नहीं हो पाईं। चुनाव के कारण विवि को बीएड की परीक्षा का शेडयूल भी बदलना पड़ा है। बीएड की परीक्षाएं भी अब दस दिसंबर से ही शुरू हो सकेंगी। 

विश्वविद्यालय ने इस बार छात्रों से ऑनलाइन बीएड प्रवेश परीक्षा फार्म न भरवाकर ऑफलाइन ही फार्म भरवाए, चूंकि विवि की इसके लिए तय वेबसाइट चालू नहीं हो सकी। इसके चलते कॉलेजों से ऑफलाइन ही 15 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के परीक्षा फार्म विवि ने मंगवाए हैं। 
विज्ञापन



अब फार्म छंटनी और रोलनंबर आदि तैयार कर भेजने की प्रक्रिया अब जा कर शुरू हो सकी है। विश्वविद्यालय इन बीएड प्रशिक्षुओं की परीक्षा का शेडयूल भी तैयार कर रहा है। बीएड की परीक्षा भी एक सप्ताह देरी से ही शुरू हो पाएगी। 

15 हजार छात्रों को करना पड़ेगा इंतजार

प्रदेशभर में चल रहे विवि से संबद्ध 75 बीएड संस्थानों में पढ़ रहे करीब 15 हजार छात्रों को परीक्षा देने के लिए दिसंबर तक इंतजार करना पड़ेगा। पहले और तीसरे सेमेस्टर की रेगुलर और दूसरे व चौथे सेमेस्टर की री-अपीयर परीक्षाएं अब दस दिसंबर या इसके बाद ही शुरू हो सकेंगी।

विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि बीएड के लिए परीक्षा केंद्र की उपलब्धता और फार्म छंटनी व रोलनंबर भेजे जाने की प्रक्रिया के हिसाब से जल्द परीक्षा शेडयूल तैयार कर जारी कर दिया जाएगा। इस पर कार्य चल रहा है।

बीएड परीक्षा फार्म भरने को अधिकृत वेबसाइट न चल पाने के कारण इस बार ऑफलाइन ही परीक्षा फार्म भरवाए गए हैं। फार्म विवि पहुंच चुके हैं। समय से रोलनंबर भेजने और परीक्षा की सभी तैयारियां कर ली जाएंगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के लिए अब 25 तक मिलेगा प्रवेश

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अगले साल मार्च में होने वाली मैट्रिक और जमा दो की नियमित परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 25 नवंबर तक बढ़ा दी है।

बोर्ड सचिव अश्वनी राज शाह ने बताया कि इन परीक्षाओं के लिए निर्धारित फीस के साथ प्रवेश पत्र संबंधित विद्यालयों के माध्यम से जमा करवाने का यह अंतिम अवसर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें