स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर छात्रों और अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए दिक्कतों को सामना नहीं करना पड़ेगा। बोर्ड ने वेबसाइट की स्पीड 16 एमबीपीएस से सीधे 1000 एमबीपीएस कर दी है। इससे वेबसाइट अब सरपट दौड़ेगी।
बोर्ड के सचिव धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि वेबसाइट की स्पीड बढ़ाई है। अगर फिर भी किसी छात्र या अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार की दिक्कत होगी, तो 01892-242173, 242120 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा बोर्ड के संयुक्त सचिव प्रशासन के लैंडलाइन 01892-242105 भी संपर्क कर सकते हैं।