फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति रुकने से गुस्साए विद्यार्थी शिमला में करेंगे प्रदर्शन

Mon, 09 Sep 2019 05:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रवृत्ति राशि रुकने से गुस्साए बाहरी राज्यों के निजी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी बुधवार को राजधानी शिमला में विरोध प्रदर्शन करेंगे। एससी, एससी और ओबीसी वर्ग के इन विद्यार्थियों सहित अभिभावक भी प्रदर्शन में शामिल होंगे। छात्रवृत्ति घोटाले के चलते रडार पर आए बाहरी राज्यों के कुछ निजी शिक्षण संस्थानों को राशि देने पर सीबीआई ने रोक लगाई है।
विज्ञापन


धनराशि जारी नहीं होने से ऐसे कई संस्थानों ने अब विद्यार्थियों का कॉलेज में प्रवेश बंद कर दिया है। ऐसे में सरकार से छात्रवृत्ति राशि जारी करवाने की मांग को लेकर हिमाचल स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। हिमाचल स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार और महासचिव हेमराज ने बताया कि बुधवार को सुबह चौड़ा मैदान शिमला से एकत्र होकर विद्यार्थी उच्च शिक्षा निदेशालय जाएंगे।

यहां प्रदर्शन करने के बाद राज्य सचिवालय जाया जाएगा। निदेशालय और सचिवालय में ज्ञापन भी सौंपे जाएंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि प्रदेश शिक्षा विभाग ने बाहरी राज्यों में स्थित निजी शिक्षण संस्थानों को अभी तक साल 2017-18 की छात्रवृत्ति राशि जारी नहीं की है। इसके चलते संस्थानाें ने अंतिम वर्ष में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की डिग्रियां रोक ली हैं।
विज्ञापन


डिग्रियां न मिलने से विद्यार्थी नौकरी के लिए कहीं आवेदन नहीं कर पा रहे है। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि प्रदर्शन में समाज सेवक केहर सिंह भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की इस कार्य प्रणाली के चलते गरीब विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें